अल्मोड़ा, जनवरी 2 -- विधानसभा के दौलाघट में आयोजित भाजपा के एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल शाहू के विवादित बोल के वीडियो पर कांग्रेस हमलावर है। कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री और पति साहू का पुतला फूंका। बाजार के मुख्य चौक पर कार्यकर्ताओं ने किशोर नयाल के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और पति गिरधारी लाल शाहू के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा में हर कोई महिला विरोधी बयान दे रहा है। भाजपा के ही कार्यक्रम में शाहू बिहार से 20-25 हजार रुपये में लड़कियां खरीदकर लाने की बात कर रहे हैं। इससे यह पता चलता है कि भाजपा में महिलाओं को कितने सम्मान की नजर से देखा जाता है। यहां जिपं सदस्य संतोष कुमार, प्रकाश खाती, श्याम सिंह दोसाद, युकां विस अध्यक्ष भुवन दोसाद, राजू भट्ट, राजेंद्र बो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.