बुलंदशहर, मई 17 -- कांग्रेसियों ने शिकारपुर में तालाब पर अवैध कब्जा कराने की साजिश का नगर पालिका चेयरमैन पर आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम से शिकायत की है। उधर, नगर पालिका चेयरमैन ने अवैध कब्जे के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। कहा कि शासन के निर्देश पर तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। कुछ लोग बेवजह झूठा आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में शुक्रवार को शिकारपुर से लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। किले वाली/दौज वाली तालाब पर तहसील प्रशासन से साठगांठ कर कब्जा कराने की शिकायत लेकर जिलाधिकारी से मिले। तहसील प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को प्रभावी कार्यवाही करने और जांच कराने का आश्वासन दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि 48 घंटे में प्रशासन ने तालाब पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.