मुरादाबाद, फरवरी 2 -- शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एडीएम सिटी को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन भी दिया। कहा गया कि युद्ध ग्रस्त इजराइल सरकार द्वारा निर्माण कार्यों के लिए भारत से मजदूरों की मांग के बाद प्रदेश सरकार ने दस हज़ार मजदूरों को भेजने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेसियों ने इसे अमानवीय बताते हुए विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि भारतीय मजदूरों को इजराइल युद्ध क्षेत्र में भेजने का आदेश वापस लिया जाएं। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, इकराम कुरैशी पूर्व विधायक, अफजल साबरी, इरशाद हुसैन,भयंकर सिंह बौद्ध, मोहतसिम मुख्तार,राजेंद्र वाल्मीकि, मंगल सेन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...