लखनऊ, नवम्बर 24 -- प्रदेश कांग्रेस ने अलग बुंदेलखंड राज्य के लिए हो रहे संघर्ष को समर्थन का ऐलान किया है। सोमवार को बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय ने पूरी कार्यकारिणी के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय से मुलाकात कर समर्थन मांगा था। भानु सहाय ने मुलाकात के दौरान कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार बीते तीन साल से बुंदेलखंड राज्य बनाने का झूठा वादा बुंदेलियों से कर रही है। अजय राय ने कहा कि अलग बुंदेलखंड राज्य एक लंबे समय से बुंदेलियों के दिलों की आवाज है। हम उनकी इस भावना की कद्र करते हैं। हम अपने पूर्ण सहयोग का वादा करते हैं। भाजपा सरकार लंबे समय से बुंदेलियों से झूठा वादा करके बुंदेलखंड के आम जनमानस को छल रही है। बुंदेलखंड के विकास के लिए जरूरी है कि एक अलग राज्य का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.