किशनगंज, सितम्बर 14 -- किशनगंज। संवाददाता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम, प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और यात्रा संयोजक कुनाल बिहारी के नेतृत्व में आयोजित अति पिछड़ा न्याय यात्रा 11वें दिन शनिवार को किशनगंज पहुंची। यात्रा संयोजक कुनाल बिहारी ने कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि यह यात्रा कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक पहल है, जो राज्य की 38 प्रतिशत अति पिछड़ा आबादी को राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय दिलाने के लिए समर्पित है। यात्रा के दौरान बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज और कोचाधामन में यात्रा का स्वागत व जनसंपर्क कार्यक्रम किया गया। संयोजक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो अति पिछड़ा समाज के लिए अत्याचार निवारण अधिनियम स्थानीय निकायों में आरक्षण 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 33 प्रतिशत किए जाने की पहल करेगी। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.