सहरसा, अप्रैल 15 -- सहरसा। कांग्रेस कार्यालय में भीम शक्ति संवाद और हर घऱ झंडा के मद्देनजर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वरीय नेता डॉ तारानंद सादा ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एक महान व्यक्तित्व को याद करने के लिए इकट्ठा हुए है। जिनका नाम सुनते ही भारत के संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की भावना हमारे मन में जाग उठती है। उन्होंने भारत के संविधान की रचना करते समय यह सुनिश्चित किया कि देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त हो। संविधान को मोदी जी , भाजपा व संघ मिटाना चाह रही है। कोआर्डिनेटर संजय महाराज ने कहा कि कांग्रेस संविधान पर विश्वास रखती है। मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक और कोसी प्रभारी भरत शंकर जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष तारनी ऋषि देव, मो नईम उद्दीन, रामसागर पाण्डेय, कुमार हीरा ...