शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन बुधवार देर शाम कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल में मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय को सजाया और प्रियंका गांधी के चित्र के साथ केक काटकर मिठाइयां बांटीं। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने उन्हें शोषित, दलित और पीड़ित वर्ग की आवाज बताया। महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि लोकसभा पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को हर मुद्दे पर घेरा है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, अनूप वर्मा, तनवीर सफदर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.