मुरादाबाद, मई 31 -- कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को महान शिवभक्त व समाज सुधारक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर का मानवता के कल्याण के लिए याद कर भावभीनी पुष्पांजलि दी गई। इस मौके पर शहर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी के अलावा नगर निगम पार्षद और कांग्रेसियों ने अहिल्याबाई होलकर को महान समाज सुधारक बताते हुए विचार गोष्ठी आयोजित की। इस मौके पर मौजूद सभी कांग्रेसियों ने उनका स्मरण करते हुए कार्यालय में चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फहीम मिर्जा, अशोक कपूर, पार्षद नदीमुद्दीन कातिब, मो जुनैद, नाजिम हकीम, एडवोकेट अरशद परवेज, नजाकत अंसारी, गुड्डन आदि कार्यकर्ता रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.