संभल, जनवरी 31 -- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि गांधी जी ने साबित किया कि सत्य और अहिंसा के बल पर सबसे शक्तिशाली साम्राज्य को भी झुकाया जा सकता है। इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष इरफान खान, आरिफ तनवीर, कोस्तुभ रस्तोगी, सतपाल यादव, हाजी अकील अहमद, संजीव कुमार, प्रेम सिंह, साजिद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...