मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- औराई, एसं। औराई प्रखंड के हलिमपुर मौजा स्थित खाता संख्या 143, खेसरा संख्या 155, रकबा 11 डिसमिल भूमि की नापी को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 22 जनवरी को पैमाइश मजिस्ट्रेट व अंचल अमीन के द्वारा की जाएगी। नापी के समय सभी पक्षों को अपने-अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं दूसरी ओर जिला कांग्रेस कमिटी मुजफ्फरपुर की ओर से पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को आवेदन देकर नापी के दौरान प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उक्त भूमि पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रखंड स्तरीय कार्यालय निर्माण की योजना प्रस्तावित है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह जमीन तकरीबन 40 वर्षों से एक व्य...