देहरादून, नवम्बर 26 -- राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 26/11 हमलों के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर देश की सुरक्षा में बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया। पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा तथा पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस वर्करों ने शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसजनों ने राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. दिवाकर भट्ट के निधन पर भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिवाकर भट्ट एक संघर्षशील, ईमानदार और जनहित के लिए सदैव अग्रणी रहने वाले नेता थे, जिनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि 26/11 के शहीद देश की धरोहर हैं। उनका बलिदान हमेशा प्रेरणा देगा। दिवाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.