देहरादून, जनवरी 24 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्योर्तिमठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद गिरी महाराज के साथ उत्तरप्रदेश के शासन प्रशासन पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाकर राम मंदिर मित्रलोक कालोनी में दो घंटे उपवास रखा। शनिवार को एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मित्रलोक कालोनी स्थित प्राचीन राम मंदिर प्रांगण में उपवास किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज संगम घाट में ज्योर्तिमठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद गिरी महाराज के साथ उत्तरप्रदेश के शासन प्रशासन व पुलिस द्वारा अभद्र आक्रामक व्यवहार किया गया जिससे आदि गुरु शंकराचार्य की परंपरा पर विश्वास करने वालों की भावनाएं आहत हुई हैं। कहा कि उत्तरप्रदेश स...