कन्नौज, फरवरी 13 -- तिर्वा, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी द्वारा शनिवार को कस्बे के गांधी चौक चौराहा से मनरेगा बचाओ यात्रा की शुरूआत की गई। प्रशासन के रोकने पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं माने, तो अपनी यात्रा की शुरू रखी। तहसील के पास प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को रोककर करीब दो घण्टे तक उनको आंशिक गिरफ्तार रखा। जिसके बाद सभी को छोड़ दिया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो शाकिर के नेतृत्व में कस्बे के गांधी चौक चौराहा से मनरेगा बचाओ यात्रा की शुरूआत हुई। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारेबाजी करते हुए यात्रा शुरू की, तो प्रशासन ने उनको रोक लिया। इसके बावजूद कांग्रेसियों ने अपना विरोध नहीं रोका और प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ते रहे। प्रशासन व पुलिस ने तहसील गेट के निकट कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इसपर कांग्रेसी जमीन ...