बागेश्वर, जनवरी 5 -- एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम एसबीआई तिराहे से सरयू गोमती संगम तट तक मशाल जुलूस निकाला। यहां नाराज कार्यकर्ताओें ने भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष समेत भाजपा के जन प्रतिनिधियों का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को सजा देने की मांग को लेकर आंदोलित है, बीजेपी की महिला मोर्चा ने आंदोलन को भटकाने के लिए कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका है, लेकिन कांग्रेस आरोपियों को सजा दिलाकर रहेगी। भाजपा की मंशा को जनता तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इस मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गड़िया, युकां जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह परिहार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, सागर जोशी छात्रसंघ अध्यक्ष, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.