विकासनगर, दिसम्बर 16 -- विकासनगर, संवाददाता। नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली की अदालत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका खारिज होने पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन के सामने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोर्ट के सामने भाजपा का झूठ बेनकाब हो गया है। देश की न्याय व्यवस्था ने निष्पक्ष निर्णय देकर भाजपा की साजिश को नाकाम कर दिया। कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि बीते 11 साल से चल रहे यंग इंडिया नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी बनाया हुआ था। इसमें ईडी की चार्जशीट को कोर्ट ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपना नाम बदलकर बड़ी झूठी पार्टी रख लेना चाहिए क्यो...