सहरसा, फरवरी 16 -- सहरसा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रभारी बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मृणाल कामेश ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद देते कहा उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने पूरे देश में एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज निराला, उपाध्यक्ष मंशु यादव, बाबुल सिंह, बादशाह ,बबलू अजीतने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...