प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 13 -- प्रतापगढ़। दिल्ली में हुए धमाके में दिवंगत लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को शोकसभा हुई। जिलाध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि दिल्ली की घटना सुरक्षा के विषय पर सवाल है। ऐसी घटना के बाद देश के गृहमंत्री को पद से त्याग पत्र देना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व मंडल मंत्री रवि भूषण सिन्हा, पूर्व इंस्पेक्टर मुनीश्वर सरोज, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, जिला महासचिव अंजली उपाध्याय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, सेवादल महासचिव भवानी शंकर दुबे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...