कोडरमा, जनवरी 9 -- कोडरमा। कांग्रेस ने कर्मवर आंदोलन के तहत अपने कार्यक्रम तय किए हैं। जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक के अनुसार 11 जनवरी 2026 को अंबेडकर पार्क, कोडरमा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय उपवास आयोजित किया जाएगा। 29 जनवरी 2026 तक प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम चलेगा। इस संबंध में 10 जनवरी 2026, शनिवार को दोपहर 2:30 बजे, कोडरमा परिसदन में प्रेस वार्ता होगी, जिसमें कांग्रेस अपनी बातें रखेगी। प्रेस वार्ता को झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं कोडरमा कांग्रेस प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद संबोधित करेंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...