हल्द्वानी, दिसम्बर 27 -- कोटाबाग। पहाड़ पच्छ्याण महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी के पहुंचने पर कांग्रेस विरोध करेगी। शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने निजी रिजॉर्ट में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिला विकास प्राधिकरण लागू करने के विरोध में बैलपड़ाव में एकत्रित होकर काले झंडे लेकर सीएम धामी का विरोध करेंगे। प्रदेश सचिव पीयूष बिष्ट ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में जिला प्राधिकरण लागू कर ग्रामीणों का शोषण कर रही है। पंचायत के अधिकारों को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष संजय किरौला ने कहा एक गोशाल का निर्माण करना भी मुश्किल हो रहा है। हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री धामी मंच से ग्रामीण क्षेत्रों से प्राधिकरण हटाए जाने की घोषणा करें। प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुल...