बिजनौर, जनवरी 13 -- नगर कांग्रेस कमेटी नजीबाबाद की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद गरीब मज़लूम की आवाज प्रियंका गांधी वाड्रा का 54 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित मुखिया जी गुड़ की चाय प्रतिष्ठान पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद गरीब मज़लूम की आवाज प्रियंका गांधी वाड्रा का 54 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया और उनके लम्बी आयु की कामना की। नगर अध्यक्ष रईस कुरैशी ने कहा प्रियंका गांधी एक महान विद्वान महिला नेता के रूप में देश को मिली है जो हर मुद्दे पर सरकार से आंख में आंख डालकर सवाल करती हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अमजद सिद्दीकी, नगर महासचिव नदीम फारूकी, मंडल अध्यक्ष सिताब खान, मोहम्मद मुशर्रफ, मोहम्मद आसिफ, डा इक़बाल खान, डा सलीम सैफी, हसीब अहमद, परवेज ...