रांची, जुलाई 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को देश की सबसे बड़ी ओबीसी विरोधी पार्टी करार दिया। प्रतुल ने कहा कि 25 जुलाई के ओबीसी प्रदर्शन में भागीदारी की घोषणा सिर्फ नाटक है। ओबीसी को 27% आरक्षण देने वाली मंडल कमेटी की सिफारिशों को कांग्रेस की स्वर्गीय इंदिरा गांधी एवं स्वर्गीय राजीव गांधी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकारों ने 1980 से 1989 के बीच में कई वर्षों तक दबा कर रखा था। 1990 में मंडल कमीशन रिपोर्ट को सदन में पेश किया गया, तब तत्काली नेता प्रतिपक्ष राजीव गांधी ने इसका प्वाइंट दर प्वाइंट विरोध करते हुए इसे देश को तोड़ने वाला बताया था। प्रतुल ने कहा कि झारखंड में तो कांग्रेस ने पंचायत स्तर पर ओबीसी समुदाय को ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.