विकासनगर, मार्च 23 -- शीशमबाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को हटाने की मांग एक बार फिर उठने लगी है। इस बार कांग्रेस ने प्लांट हटाने को लेकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि प्लांट से क्षेत्र की गंदगी साफ होने के बजाय वातावरण दूषित हो रहा है। इसके साथ ही ज्ञापन में युवाओं को रोजगार मुहैया कराए जाने की मांग भी कई गई। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र आजाद ने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में बताया कि शीशमबाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से आसपास के दस से 12 किमी के दायरे में वातावरण प्रदूषित हो रहा है। दुर्गंध से लोगों का जीवन मुश्किल में पड़ गया है। इसके साथ ही प्लांट से निकलने वाले कैमिकल युक्त दूषित जल से आसन नदी भी प्रदूषित हो रही है। ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.