देहरादून, फरवरी 13 -- देहरादून। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में युवक की दिनदहाड़े हत्या की सूचना पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर कानून व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाए। धस्माना ने कहा कि वीआईपी इलाके में सुबह 10:30 बजे गोलीबारी सरकार और पुलिस की नाकामी साबित करता है। कहा कि राजधानी में 15 दिन के भीतर यह पांचवीं हत्या है। आरोप लगाया कि पुलिस जमीनों के झगड़े निपटाने और वसूली में व्यस्त है, जिससे अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो चुका है। धस्माना ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.