बेगुसराय, जून 27 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद ने कहा कि आपातकाल देश पर कलंक है। कांग्रेस के द्वारा लगाया गया यह काला धब्बा है। 25 जून 1975 को कांग्रेस ने जो आपातकाल लगाया था उसमें लोकतंत्र की हत्या की गई। वे रमजानपुर स्थित गंगा ग्लोबल में आपातकाल एक काला अध्याय के तहत मॉक पार्लियामेंट में बोल रहे थे। मॉक पार्लियामेंट का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से किया गया। मॉक पार्लियामेंट का मूल उद्देश्य बच्चों को अपना संसद भवन कैसे चलता है उसे बारे में जानकारी देने थी। बच्चों को अपोजिशन और रूलिंग पार्टी में दो भागों में बताकर मॉक संसद सत्र चलाया गया। इसमें आपातकाल एक काला अध्याय पर विशेष चर्चा की गई। मॉक पार्लियामेंट में बच्चों ने आपातकाल के पक्ष और विपक्ष दोनों पर अपने-अपने बातों को रखा। मौके पर बेगूसराय...