लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- कांग्रेस के चल रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, गरीब-मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी मजदूर हितैषी योजना को हटाकर नई योजना लाना गरीबों के साथ अन्याय है। पूर्व सांसद ने कहा कि महात्मा गांधी सिर्फ नाम नहीं रोजगार सम्मान और हक की पहचान है। मनरेगा से गांधीजी का नाम हटाना, गरीब और मजदूर के हक पर हमला है। सरकार गरीबों से काम का अधिकार छीन रही है। मनरेगा में देश के प्रत्येक ग्रामीण परिवार को काम की कानूनी गारंटी थी। किसी भी ग्राम पंचायत में काम मांगने पर 15 दिनों में काम देना अनिवार्य था। सरकार ने इसे समाप्त कर दिया। जिलाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.