नई दिल्ली, फरवरी 6 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर मियां वाला बयान दिया है। गोलाघाट में शुक्रवार को उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि वह असमिया लोगों के साथ है या मियां लोगों के साथ, क्योंकि पहले वे केवल धुबरी तक सीमित थे लेकिन अब धुबुलियाजान तक पहुंच गए हैं, जिससे असमिया लोगों का रहना कैसे संभव होगा। हिमंत सरमा ने आरोप लगाया कि मियां लोगों ने 10 लाख एकड़ भूमि पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के दो मुख्य सलाहकार हर्ष मंदर और अमानुद्दीन हैं, जिन्होंने एक किताब प्रकाशित की है। इसमें दावा किया गया है कि मियां लोग असम में सबसे पहले आए थे। साथ ही, मेघालय में हुए खदान हादसे पर उन्होंने कहा कि उनका मुख्य सचिव मेघालय के साथ संपर्क में है। गौरव गोगोई के पाकिस्तान से संबंध का...