रांची, अगस्त 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड कांग्रेस अपने संकल्पों को पूरा कर रही है। सरकार गठन से पहले जो वादे किये गये थे, उसे एक-एक कर जमीन पर उतारा जा रहा है। पार्टी की ओर से चुनाव के पहले यह वादा किया गया था कि विस्थापितों और भूमि अधिग्रहण की कमियों को दूर करने के लिए विस्थापन आयोग का गठन किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी और गठबंधन के नेताओं की ओर से यह भी वादा किया गया था कि निजी कोचिंग संस्थानों की मनमानी रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसे देखते हुए विधानसभा सत्र में एक विधेयक भी पारित किया गया है। अब निजी कोचिंग संस्थान मनमानी तरीके से छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से पैसे वसूल नहीं पाएंगे और गरीब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.