रायबरेली, फरवरी 23 -- रायबरेली, संवाददाता। दिल्ली में चल रही एआई समिटि में कांग्रेस की ओर से किए प्रदर्शन की आग सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में भी पहुंच गयी है। दिल्ली पुलिस ने जिले के कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मौर्य को उठा ले गयी। इसकी जानकारी होते ही कांग्रेस पार्टी के साथ ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान कर दिया। मिल एरिया थाना क्षेत्र के ताज पुर निवासी मोहित मौर्या कांग्रेस के जिलाध्यक्ष है। रविवार को दिल्ली की पुलिस उसे उसके घर से उठा ले गयी। इसकी जानकारी परिजनों ने पार्टी के नेताओं को दी। जिसके बाद पार्टी ने संघर्ष का ऐलान कर दिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी एडवोकेट ने कहा कि दिल्ली पुलिस बिना किसी सूचना के युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित मौर्या को उठा ले गयी है। जिसके विरोध में मंगलवार को का...