देवघर, सितम्बर 7 -- मधुपुर। स्थानीय राजबाड़ी सभागार में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन को लेकर शनिवार को रायशुमारी की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान- 2025 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर आईसीसी द्वारा नियुक्त देवघर जिला के पर्यवेक्षक विधायक इंदौरा हिमाचल प्रदेश मलेंद्र राजन, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक विधायक बेरमो जय मंगल सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय दुबे और सुरेन राम ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...