पटना, नवम्बर 28 -- विधानसभा चुनाव हार के बाद कांग्रेस प्रदेश कमेटी गठन की तैयारी शुरू कर दी गई है। नई दिल्ली में हार की समीक्षा के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु को यह टास्क सौंपा है। पार्टी की मजबूती के लिए प्रदेश से लेकर प्रखंड-पंचायत स्तर तक की कमेटी का गठन करने को कहा गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार मकर संक्रांति के बाद प्रदेश कमेटी के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रीय नेतृत्व ने तब तक उन नेताओं की सूची तैयार करने को कहा है, जो संगठन की जिम्मेवारी निभा सकें। चुनाव में हार की समीक्षा के दौरान प्रत्याशियों ने संगठन नहीं होने और कार्यकर्ताओं से सहयोग नहीं मिलने की भी शिकायत की थी। इसी के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश कमेटी गठन का निर्देश दिया है। बता दें कि पिछले चौदह साल से कां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.