सराईकेला, मई 7 -- खरसावां। सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्याक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को संविधान बचाओ रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेसी रांची रवाना हुए। इसके पूर्व कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता खरसावां चांदनी चौक में एकजुट होकर सैकड़ों की संख्या में पुराना विधानसभा मैदान धुर्वा रांची के लिए रवाना हुए। रैली का उद्देश्य संविधान की रक्षा करना और सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक न्याय का संदेश देना है। इस दौरान प्रखंड पर्यवेक्षक देबु चटर्जी, विधानसभा अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया, रुईदास चाकी, सांसद प्रतिनिधि बलभद्र महतो, बीस सूत्री सदस्य कन्हैयालाल सामड, सौरव तांती, मनोज कुमार सिंह मुंडा, बरजू लोहार, करन हेंब्रम, तुराम बाँकिरा, सुखलाल होनहागा, बीरेंद्र नायक, अर्नब गांगुली आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.