लातेहार, दिसम्बर 10 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते क्षेत्र के युवा और सक्रिय कांग्रेसी नेता शशि पन्ना को ओल इंडिया आदिवासी कांग्रेस का नेशनल को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पत्र पर कांग्रेस के संगठन महासचिव सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर हैं। वही इस संबंध मे नेतरहाट मुखिया राम बिशुन नगेशिया ने कहा शशि पन्ना की यह नियुक्ति न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे आदिवासी समुदाय के लिए गौरवपूर्ण है। उनकी सक्रिय भूमिका, संगठनात्मक क्षमता, संघर्षशील छवि और जमीनी जुड़ाव को देखते हुए पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है। वही नियुक्ति की सूचना मिलते ही महुआडांड़, लातेहार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शशि पन्ना को बधाई दी हैं।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.