नैनीताल, जनवरी 10 -- नैनीताल। कांग्रेस नेता एवं नगर व्यापार मंडल के महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल के पिता, पूर्व सैनिक एसएस फर्त्याल का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। वहीं कुमाऊं विवि शिक्षक संघ (कूटा) ने भी शोक व्यक्त किया है। कूटा की ओर से प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. रितेश साह, ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...