गिरडीह, फरवरी 8 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के गम्हारडीह निवासी कांग्रेसी नेता संजय सिंह का पार्थिव शरीर धनबाद के अस्पताल से शनिवार को गांव पहुंचते ही परिवार के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। बता दें कि 4 फरवरी की देर रात में चतरो चकाई रोड में सुखलजोरिया पुल के पास सड़क किनारे घायलावस्था में पड़ा हुआ मिला था संजय सिंह। जिसका उपचार के क्रम में शुक्रवार शाम धनबाद के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बताया गया कि संजय सिंह वर्षों से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य रूप में जाने जाते थे। इस प्रकार हुई आकस्मिक घटना के बाद परिवार समेत समाज व कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बतायी जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अजय राय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय, राजेन्द्र नारायण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.