गंगापार, नवम्बर 28 -- कस्बे के वयोवृद्ध एवं कांग्रेसी नेता 85 वर्षीय नंदू केशरी उर्फ़ राजीव लोचन केशरी के निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार की शाम उनके देहांत के बाद से ही स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न पार्टी पदाधिकारियों का उनके आवास पर आने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। शुक्रवार दोपहर डेगूरपुर गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। अंतिम संस्कार में प्रमुख रूप से सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नंदू केशरी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...