धनबाद, जनवरी 19 -- भौंरा, प्रतिनिधि। मोहन बाजार निवासी सह कांग्रेस के वरीय नेता एसके शाही की पत्नी चन्द्रकला शाही (73) का निधन रविवार की रात इलाज के दौरान एक निजी नर्सिंग होम में हो गया। उनका अंतिम संस्कार मोहालबनी मुक्ति धाम दामोदर नदी किनारे किया गया। जहां मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र रंजीत कुमार शाही ने दी। मौके पर उनके परिवार के लोगों के अलावा काली चरण यादव, उत्तम गोस्वामी, राज कुमार सिंह, सबूर गोराई, सतीश रजक, पूर्व पार्षद शिव कुमार यादव, प्रेम तिवारी, बैद्यनाथ रवानी, मुन्ना यादव, निसार अहमद, मल्लू सिंह, मोती लाल हेंब्रम आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.