रुद्रपुर, मार्च 13 -- किच्छा, संवाददाता। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने ग्राम बरी में अनिल कुमार के घर जाकर शोक संवेदनाए व्यक्त कीं। पिछले दिनों अनिल कुमार की चमोली के माणा गांव में हिमस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उपाध्याय ने कहा कि घर की स्थिति दयनीय है। अनिल के पिता ईश्वरी प्रसाद मजदूरी कर अपना घर चलते हैं। इतनी बड़ी घटना को पूरे देश ने देखा और सुना। उपाध्याय ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गृह जनपद और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद अनिल के परिवार अभी तक कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई है। उन्होंने अनिल के परिवार को मुख्यमंत्री कोष से 20 लाख सहायता और संबंधित कंपनी को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.