कोटद्वार, मई 14 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार महानगर क्षेत्रांतर्गत एरिया वार नई पेयजल पाइप लाइन बिछाए जाने के लिए नगरनिगम द्वारा नवनिर्मित सड़कों की खुदाई के बाद उत्पन्न हुई समस्याओं को अनदेखा करने पर रोष व्यक्त किया है। इस संबध में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के अधीन राजस्थान की एक कंपनी द्वारा कोटद्वार में एरिया वार नई पेयजल पाइप लाइन बिछाई जा रही है। कंपनी द्वारा पाइप लाइन बिछाने के नाम पर नवनिर्मित सड़कों को बेतरतीब ढंग से खोदकर छोड़ा जा रहा है, जिससे जनता को आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं स्कूल जाते बच्चे और घूमते बुजुर्ग लगातार चोटिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.