हल्द्वानी, अगस्त 14 -- हल्द्वानी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष के मतदान के दौरान हुई घटना पर पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता खुद कई जिला पंचायत सदस्यों को बंधक बनाकर मतदान के लिए ले जा रहे थे। बावजूद इसके वह भाजपा को बदनाम कर रहे हैं। कांग्रेसियों ने भाजपा के कई सदस्यों को भी मतदान नहीं करने दिया। बिष्ट ने कहा कि नैनीताल में मतदान के दौरान भाजपा नेताओं के साथ भी अभद्रता की गई। जिस पर भाजपा प्रत्याशी दीपा दर्म्वाल ने कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ नैनीताल थाने में तहरीर दी है। बिष्ट ने कहा कि यदि कांग्रेस के पास पूरा बहुमत था तो उन्हें पहले आकर मतदान करा देना चाहिए था। जिला पंचायत के चुनाव में पूरा समर्थन नहीं होने के कारण कांग्रेस के नेताओं ने यह ड्रामा किया है। क्षेत्र की जनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.