बेगुसराय, अप्रैल 4 -- बछवाड़ा। कांग्रेस पार्टी के चौथी बार जिलाध्यक्ष पद पर अभय कुमार सिंह सार्जन के मनोनयन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि शशिशेखर राय ने कहा कि इनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने से जिले में संगठन को और मजबूती मिलेगी। आसन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को कुशल नेतृत्व मिलेगा। इनके मनोनयन पर कांग्रेस जिला महासचिव डॉ गिरिधर गोपाल, कांग्रेसी नेता डॉ केके राय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी, शंभूनाथ चौधरी, नीरज कुमार, भोला शर्मा, राजेंद्र प्रसाद राय, वीर बहादुर राय आदि ने प्रसन्नता प्रकट की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...