बोकारो, जून 23 -- कथारा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा प्रक्षेत्र के नेता मो सनाउल्लाह को पेटरवार प्रखंड कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है जिसका नियुक्ति पत्र बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ने सौंपा है। पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत मुखिया आवास में पेटरवार प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। मो जियाउल ऊर्फ सद्दाम को प्रखंड महासचिव बनाया गया। कांग्रेस नेता परवेज अख्तर, प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, मो शहबान, नन्हे हुसैन, रविंद्र कुमार सिंह आदि थे। इधर, मो सनाउल्लाह को यूनियन के कथारा क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, क्षेत्रीय सचिव विलसन फ्रांसिस, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुषमा कुमारी, क्षेत्रीय सह सचिव जितेन्द्र प...