अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में मनरेगा को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस द्वारा बर्बरता से लाठी चार्ज किए जाने के विरोध में गुरुवार को कंपनी बाग महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे जिला कांग्रेस कमेटी अलीगढ़ ने विरोध प्रदर्शन किया। राम धुन को जपते हुए अनशन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विवेक बंसल उपस्थित। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह ने की। इस दौरान अविनाश शर्मा, हिना मिर्जा, रिदा खान, हेमंत शर्मा, रोहतास सिंह, कैलाश बाबू, विजेंद्र बघेल, ठा. विनोद सिंह, ज्ञान सिंह दिवाकर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...