रांची, जुलाई 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक और मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र सिंह ने दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राजेश ठाकुर ने बताया कि गुरुजी की सेहत में पहले से काफी सुधार है। मुख्यमंत्री के हावभाव से यह स्पष्ट दिख रहा था कि गुरुजी शीघ्र स्वस्थ होकर झारखंड की जनता के बीच आएंगे। हम उम्मीद करते हैं कि गुरुजी के स्वास्थ्य लाभ के लिए किए जा रहे झारखंड की करोड़ों जनता की दुआओं और प्रार्थनाओं का असर निश्चित रूप से हो रहा है। जिस तरह संपूर्ण जीवन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ गुरुजी ने झारखंड की जनता के लिए संघर्ष किया है, इस समर्पण के साथ झारखंड की जनता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.