चमोली, नवम्बर 12 -- पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व जिपंस सुरेश डिमरी को जिला अध्यक्ष बनाऐ जाने पर गैरसैंण नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस हाई कमान का आभार जताया है। कांग्रेसियों का कहना है कि इससे 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाओं में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। आभार जताने वालों में नपंअ मोहन भंडारी, पूर्व प्रमुख सुमति बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र बिष्ट, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंती फर्सवाण एवं नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना देवी, विस प्रभारी प्रदीप कुंवर, पूर्व सभासद कुंवर रावत, आदि कांग्रेस पदाधिकारी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...