संभल, दिसम्बर 29 -- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला एवं शहर कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ किया गया। संयुक्त विचार गोष्ठी का आयोजन चंदौसी रोड स्थित जिला कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने देश की स्वतंत्रता, स्वतंत्रता की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना और संवैधानिक ढांचा प्रदान करने में कांग्रेस के योगदान और भूमिका के बारे में बताया। जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी विचारधारा से राजनीतिक लाभ के लिए कोई समझौता नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी देश को आजाद कराने के लिए उठने वाली एक क्रांति थी। शहर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के स्वतंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.