प्रयागराज, जनवरी 23 -- शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को जयंती पर नमन किया। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी के नेतृत्व में सदस्यों ने शुक्रवार सुबह सुभाष चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आजादी के प्रति उनके जुनून और जज्बे को सलाम किया। कांग्रेसजनों ने नेताजी की जयंती पर 23 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने तथा भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। इस दौरान पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, मानस शुक्ला, मनोज पासी, अफ़रोज़ अहमद, प्रतिमा त्रिपाठी, राम मनोरथ सरोज, शाहनवाज कुरैशी, राकेश पटेल, कमल अली, कामेश्वर सोनकर, रिज़वाना बेगम, मो. नसीम, तबरेज अहमद, फैसल सिद्दीकी, अजय श्रीवास्तव, मो. जावेद, मो. शमशाद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.