अलीगढ़, मार्च 10 -- फोटो.. अलीगढ़। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार को मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड पर सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई। कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कांग्रेस नेताओं के साथ सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण करके श्रद्धापूर्वक नमन किया। विवेक बंसल ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागृत करने वाली प्रथम महिला थीं। अपने परिवार के विरोध को दरकिनार करते हुए खुद अपने आपको शिक्षित किया। समाज में व्याप्त कुरितियों को समाप्त करने के लिए भी संघर्ष किया था। इस मौके पर शेफाली कपूर, वंशिका चौहान, सलाउद्दीन वसी, डा. शंकर लाल, शाहिद खान, डूंगर सिंह, आनंद बघेल, ओम प्रकाश, सुनील कुमार, तेजवीर बघेल, बिहारीलाल सैनी, नादिर ख़ान, हेमप्रकाश सैनी, हिमांशु अग्रवाल, रिंकू दिक्षित मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.