कानपुर, जनवरी 12 -- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन को बर्रा के हेमंत विहार में कांग्रेसियों ने सामाजिक सेवा संकल्प के रूप में मनाया। इस मौके पर केक काटने के बाद कार्यकर्ताओं ने बच्चों को शिक्षण सामग्री और मिठाइयां बांटीं। एआईसीसी सदस्य विकास अवस्थी कहा कि प्रियंका गांधी के जन्मदिन को महिला सेवा सप्ताह के रूप जारी रखा जाएगा। इसके तहत दक्षिण में अभियान चलाकर स्वास्थ्य, सुरक्षा और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर मोहित दीक्षित, सुशील सोनी, जेपी पाल, रत्नेश गुप्ता, इम्तियाज अहमद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...