बरेली, दिसम्बर 18 -- बिशारतगंज/अलीगंज। बीएलओ ड्यूटी कर रहे शिक्षक की हार्टअटैक से मौत होने पर मृतक के परिवारजनों को कांग्रेसियों ने सांत्वना दी। बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशफाक बेग सकलैनी कार्यकर्ताओं के साथ बिशारतगंज पहुंचे और शिक्षक के परिवारजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मृतक आश्रितों में एक को नौकरी और एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान दिनेश दद्दा, राजन उपाध्याय, राज शर्मा, गुड्डू खान, रजनीश पाठक, तीरथ कुमार, रमेश श्रीवास्तव, अबरार खान, गजेंद्र शर्मा, आमिर मुजम्मिल खान, भूरे सैफी, अबरार, वाहिद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.