देहरादून, दिसम्बर 16 -- 1971 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में कांग्रेसियों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि स्वरूप कैंडिल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को गांधी पार्क में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा एवं पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहीदों को नमन किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालच चन्द शर्मा ने कहा कि 16 दिसंबर 1971 भारत के इतिहास का एक स्वर्णिम दिन था जब पूर्व प्रधानमंत्री स्व इन्दिरा गांधी के मजबूत इरादों के चलते भारतीय सेना के शौर्य और अदम्य साहस की बदौलत भारत ने पाकिस्तान पर एक ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा थोपे गये इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपनी बहादुरी से दुश्मनों के दांत खट्टे कर विजय हासिल की। कहा कि कि कारगिल युद्ध के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.